Sunday, July 24, 2011

विकासात्मक आलेख हेतु पुरस्कार योजना

उत्कृष्ट विकासात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए प्रपत्र में प्रविष्टियाँ आमंत्रित है। उत्कृष्ट विकासोन्मुख पत्रकारिता के लिए झारखण्ड के पत्रकारों को देय पुरस्कार के लिए सक्रिय पत्रकारिता का कम-से-कम पांच वर्षो का अनुभव होना चाहिए।
प्रविष्टियों के साथ राज्य के विकास से संबंधित अप्रैल - 2010 से लेकर मार्च - 2011 तक प्रकाशित आलेख/छायाप्रति/राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर प्रसारित विजुअल्स क्लीपिंग, की सी॰ डी॰ जिनका सत्यापन संबंधित संपादक/ब्यूरोचीफ के द्वारा किया गया हो, संलग्न किया जाना है। आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाईट http:// www.jharkhand.gov.in http:// 210.212.20.88 पर उपलब्ध है। योजना में राज्य सरकार का निर्णय अंतिम होगा। विस्तृत जानकारी हेतु प्रत्येक कार्यदिवस में श्रीमती स्नेहलता एक्का, संयोजक-सह-उप निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, झाखण्ड, राँची (दूरभाष 0651-2281522) से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

No comments:

Post a Comment