Saturday, July 23, 2011

आधार कार्ड से आम जन को मिलेगा लाभ

राँची, 17 जून, 2011-मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि आधार कार्ड सामाजिक सुरक्षा के तहत कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी होगी वहीं राज्य के आंतरिक सुरक्षा में भी इसका बहुत बड़ा योगदान होगा।
आज मुख्यमंत्री आवास में यूआइडी के अध्यक्ष श्री नंदन नीलकेनी, महानिदेशक श्री आर॰ एस॰ शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अबतक बीस लाख आधार कार्ड तैयार हो चुके है। चतरा एवं लातेहार जिला को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आधार कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लोगों की इस दिशा में काफी सचेष्टता है। लम्बी कतार इस बात प्रतीक है कि आम जनों में आधार कार्ड के प्रति अभिरूचि है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुदूर क्षेत्रों के गाँवों में बसे लागों तक बेहतर सेवा प्रदाय व्यवस्था, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेन्शन, मनरेगा, विद्यार्थियों के बीच छात्रवृŸिा के भुगतान इत्यादि में आधार कार्ड बहुत ही सहयोगी साबित होगा। -कल्याण एवं जन-वितरण प्रणाली में आधार का उपयोग बेहतर रहेगा।
इस अवसर पर श्री नंदन नीलकेनी ने कहा कि पूरे देश में आधार कार्ड निर्माण में झारखण्ड सबसे आगे है। उन्होंने आधार कार्ड बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं उनके सहयोग की सराहना की। श्री नीलकेनी ने बताया कि बैंकिंग के क्षेत्र में आई॰सी॰आई॰सी॰आई॰, एक्सिस और यूनियन बैंक सहित चार बैंकों में बैंक अकाउन्ट का आई॰डी॰ तैयार किया जा रहा है जो बैंकिंग सेवा को सरल बनएगी। माइक्रो ए॰टी॰एम॰ पद्धति से निकासी की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य का भी पाइलोट प्रोजेक्शन झारखण्ड से ही हुआ है।
श्री नीलकनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यू॰आई॰डी॰ के प्रति जनता की सचेष्टता को देखते हुए विधि व्यवस्था बरकरार करने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों का इस आशय संबंधित निदेश देने का भी उन्होंने आग्रह किया। श्री नीलकेनी ने यह भी बताया कि आधार, व्यक्ति के पहचान तथा पता के सबूत के संदर्भ में सरकार द्वारा एक अधिसूचना होनी चाहिए। जन-सेवा में आधार के उपयोग से बेहतर परिणाम आयेगें। उन्होंने सुझाव दिया कि जो जिला आधार कार्ड निर्माण में बेहतर प्रदर्शन करता है उसे पुरस्कृत करने का भी प्रस्ताव रखा जा सकता है।
वार्Ÿाा के क्रम में राँची में क्षेत्रीय कार्यालय को स्थापित करने, उसके लिए भूमि चयन एवं भवन निर्माण तथा आधारभूत संरचना के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राँची में क्षेत्रीय कार्यालय है, अतः इसके कार्यालय को बेहतर बनाइए।

No comments:

Post a Comment