Saturday, July 23, 2011

ई॰ पेमेंट आफ कोमर्शियल टेक्सेज का प्रारम्भ

27.11.10- विश्वसनीय एवं पारदर्शी सरकार की स्थापना के क्रम में एक कदम आगे बढ़ते हुए झारखण्ड सरकार आज ई॰ पेमेंट आफ कोमर्शियल टेक्सेज का प्रारम्भ हुआ। स्थानीय कैपिटल हिल में ई॰ पेमेंट आफ टेक्सेज का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने कहा की आन लाईन टेक्स पेमेंट की सुविधा प्रदान करते हुए वाणिज्य कर विभाग नें पारदर्शी तरीके से काम करने के अभियान को आगे बढ़ाया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। राज्य सरकार को किसी भी कार्य में समय की बजत के साथ ही विश्वसनियता को भी कायम करनी है। विश्वसनियता सरकार की सफलता की कसौटी है। राजस्व संग्रहण कर हम जनता से राशि प्राप्त कर जनता को ही देते हैं। ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने से जनता का विश्वास प्राप्त होगा और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। आज आम व्यक्ति समय की कीमत को समझता है। उनका उद्ेष्य है सुविधाओं सहित पारदर्शी तरीके से जीवन को जीना। अतः आॅन लाईन पेमेंट उन्हें सुविधा उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग की यह जिम्मेवारी है कि वे राजस्व संग्रह करें। परन्तु यह भी आवष्यक है कि उत्पादन अधिक हो, व्यापार अच्छा हो तथा उन्हें बाजार भी सुलभ हो। लोगों को नये तरीके से व्यापार करना है। अन्र्तराष्ट्रीय घरेलू बाजार में झारखण्ड कहाँ है। बचे हुए समय को बेहतर बाजार तथा नऐ अवसर की तलाष में लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा की सभी विभाग को समयबद्ध तरीके से काम करना होगा। सभी विभागों को आॅनलाईन काम करने की व्यवस्था करनी होगी। कुछ दिन पूर्व ई॰ प्रोक्योरमेंट का सुभारम्भ किया गया। निविदा प्रकाशन, कार्यावंटन, आॅन लाईन पेमेंट भी एलेक्ट्रोनिक ट्रांस्फर से होने चाहिए। सरकार की इच्छा है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर के चक्कर ना लगाने पड़े। उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधा प्राप्त हो। तभी हम बेहतर एवं प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री तथा वाणिज्य कर विभाग के विभागीय मंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड द्वारा आधुनिकता विकसित तकनीक को अपनाने का प्रयास किया जा रहा है। ई॰ प्रेक्योरमेन्ट के बाद अगला कदम ई॰पेमेंट आॅफ टैक्सेज है। जिसे झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किया गया। उन्होंने कहा कि कागजी कारवाई में समय अधिक लगता रहा है। कम्प्यूटराइजेशन से सभी जनता को इसका फायदा मिलेगा तथा गलतियों की गुंजाइश नही रहेगी। उन्होंने ने कहा कि सरकार समस्याओं को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो ने कहा कि यह एक शुरूआत है। वाणिज्य कर आंतरिक संसाधन की रीढ़ है। इसका आधुनिकीकरण होगा एक अच्छा संकेत है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ए॰के॰ सिंह ने कहा कि अब पाँच लाख से अधिक टैक्स राशि जमा करने वाले आॅन लाईन टैक्स जमा कर सकेंगे। सभी प्रकार के प्रपत्रों के कम्प्यूटरीकृत हो जाने से विभाग की दक्षता बढ़ेगी। टैक्स जमाकर्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा और भी कार्य किए जा रहेे हैं। आंतरिक संसाधन का सबसे बड़ा हिस्सा वाणिज्यकर द्वारा ही प्राप्त होता है।
स्टेट बैंक आफ इण्डिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री एस॰ के॰ मिश्रा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण तथा ऐतिहासिक है। ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में झारखण्ड की पहल है। यह राज्य की प्रगति का द्योतक है। सचिव सूचना एवं तकनीक श्री ए॰पी॰ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी प्रशासन की स्थापना की दिशा में अगला कदम है। सचिव वाणिज्यकर विभाग श्री अलका तिवारी ने कहा कि कम्प्यूटरीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम बनाता है। एस॰बी॰आई॰ इसका एजेंसी बैंक है। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री दिनदयाल वर्णवाल तथा श्री कमल सिंघानिया दो व्यापारियों ने आॅनलाईन पेमेंट किया। दोनों को ही मनी रीसिट भी सुलभ कराया गया।

No comments:

Post a Comment