23-07-2011 : अठारह से पच्चीस वर्ष के युवाओं को पर्यटन उद्योग में रोजगार के सम्भावनाओं के बाबत सरकार प्रशिक्षण दिलवायगी। मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने इस हेतु आइएसएम पुन्दाग में होटल प्रबंधन, कैटरिंग टेक्नालाजी फूड-डाफ्ट एवं अन्य संबंधित विषयों से संबंधित छः- आठ सप्ताह के अल्पावधि के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाने के पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दी है। मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा कल 24 जुलाई 2011 को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, ब्राम्बे में हुनर से रोजगार कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।
इसके लिए 18 से 25 आयु वर्ष के कम-से-कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे एवं एक सत्र के लिए 25 से 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण व्यय सरकार वहन करेगी। कुशल प्रशिक्षुओं को 1500 रू॰ से 2000 रू॰ तक स्टाइपेन्ड भी दिया जाएगा। सत्र के अन्त में परीक्षा आयोजित की जाएगी एवं सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए जाने के अलावा सरकार का पर्यटन विभाग सफल अभ्यर्थियों को पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिलाने हेतु विशेष रोजगार मेला आयोजित करेगा। पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर प्रति प्रशिाक्षु सरकार को लगभग नौ हजार से बारह हजार रूपये का व्यय होगा। इसमें स्टाइपेन्ड, यूनिफार्म, लंच, कोर्स मैटेरियल सहित प्रशिक्षण का व्यय शामिल है।

No comments:
Post a Comment